बागपत

बागपत जपद के बड़ौत नगर के कोताना रोड़ स्थित चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में उत्सव भवन, गली नंबर-3, बागपत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जपद के बड़ौत नगर के कोताना रोड़ स्थित चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में उत्सव भवन, गली नंबर-3, बागपत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में चिकित्सकों डॉ. मनीष तोमर, डॉ. तरुण तोमर, डॉ. कपिल तोमर, डॉ. अखिलेश कुमार एवं ड़ॉ. अंकुर गुप्ता ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ऑक्सीजन स्तर जांचने के साथ साथ नेत्र रोग सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया।
ड़ॉ मनीष तोमर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना दोनों संस्थानों का प्रमुख उद्देश्य है। इसी दिशा में भविष्य में भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












