जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला ने कस्बा इंचार्ज पर लगाया गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी एक दंपत्ति ने कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज पर गाली-गलौज, अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी एक दंपत्ति ने कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज पर गाली-गलौज, अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित दंपत्ति ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता आफताब असलम शेख और उनकी पत्नी शबा शेख के अनुसार, उनका अपने पट्टीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में भी लंबित है। दंपत्ति का आरोप है कि उनके पट्टीदार उन्हें जबरन घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।

दंपत्ति का आरोप है कि मामले की पूछताछ के लिए शाहगंज कोतवाली के कस्बा इंचार्ज ओमप्रकाश पांडेय उनके घर पहुंचे थे। घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने का विरोध करने पर दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज की और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उन्हें और उनके पति को कोतवाली बुलाकर डराया-धमकाया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़िता शबा शेख ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपित दरोगा और पट्टीदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.