महराजगंज

महराजगंज जनपद के खुड़री गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे विजय बहादुर (पिता राम हरख) को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के खुड़री गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे विजय बहादुर (पिता राम हरख) को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल के डॉक्टर ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि मरीज का डॉक्टरों की निगरानी में आपातकालीन इलाज जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार को दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में सर्पदंश के तीन मामले सामने आ चुके हैं।
डॉ. पटेल ने ग्रामीणों को खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बर्बाद करने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं, ताकि सही समय पर इलाज कर जान बचाई जा सके।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













