महराजगंज नगर पालिका ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इन छात्रों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, ऋषिकेश पटेल, राणा पटेल, लालजी गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान व नुरुउल्लाह, राजीव द्विवेदी, जगदीश निषाद, मुरारी लाल निगम और मेवालाल कनौजिया समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.