जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी पिलखुआ में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र सभाजीत निवासी पिलखुआ के रूप में हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी पिलखुआ में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र सभाजीत निवासी पिलखुआ के रूप में हुई है। अमित ने घर से 200 मीटर दूर स्थित एक राइस मिल परिसर में बिजली के तार के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













