महराजगंज

जनपद महाराजगंज के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महराजगंज जिले के शिक्षक रिजवानुल्लाह खान का चयन ‘नेशनल लैंग्वेज अवार्ड-2026’ के लिए हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महराजगंज जिले के शिक्षक रिजवानुल्लाह खान का चयन ‘नेशनल लैंग्वेज अवार्ड-2026’ के लिए हुआ है। कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ इंडिया द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में कम्पोजिट विद्यालय अमोढा (ब्लॉक घुघली) के इंचार्ज हेडमास्टर रिजवानुल्लाह खान को सम्मानित किया जाएगा।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली गुर्जर और राष्ट्रीय सचिव विकास कुमार राणा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह चयन किया गया है। यह भव्य सम्मान समारोह 14 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के गालिब इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
शिक्षक रिजवानुल्लाह खान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













