जौनपुर

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंदिरों से मूर्तियां और घंटे चुराने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंदिरों से मूर्तियां और घंटे चुराने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता के अनुसार, 2 सितंबर की सुबह कुम्भापुर गांव के पास से की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से पवारा थाना क्षेत्र से चोरी हुईं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की पीली धातु की 3 मूर्तियां, विभिन्न मंदिरों के 26 घंटे और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवप्रकाश तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, रोहित गुप्ता (26), रामबाबू जायसवाल और रोहित गुप्ता (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से पवारा, मीरगंज और लाइन बाजार थाना क्षेत्रों में हुई मंदिर चोरी का सफल खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026











