यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, गतिशील और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने देर रात  34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, गतिशील और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन स्तर पर की गई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत 14 जिलों के जिलाधिकारियों सहित कई प्रमुख विकास प्राधिकरणों, आयोगों और निगमों के शीर्ष अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कुशीनगर, हरदोई, बलिया, पीलीभीत, संतकबीरनगर, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस, हमीरपुर और एटा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा गीडा (GIDA), यूपीडा (UPEIDA) और इन्वेस्ट यूपी में भी नए अधिकारियों को कमान सौंपी गई है।

 

Image

Image

 

Image

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.