विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महराजगंज पुलिस का संवाद: करियर मार्गदर्शन से लेकर साइबर सुरक्षा तक दी जानकारी

महराजगंज

जनपद महराजगंज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें विभिन्न समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा GSVS इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें विभिन्न समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा GSVS इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया।

संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार लक्ष्य चुनकर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही, कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। एसपी ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का भी संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.