महराजगंज

महराजगंज/बेलवा राजनीति में सरलता, सादगी और शुचिता की प्रतिमूर्ति रहे महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय स्वर्गीय उदयभान मल्ल जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज/बेलवा राजनीति में सरलता, सादगी और शुचिता की प्रतिमूर्ति रहे महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय स्वर्गीय उदयभान मल्ल जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
स्मृतिचिह्न पर श्रद्धासुमन अर्पित
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने स्व. उदयभान मल्ल जी के चित्र एवं स्मृतिचिह्न पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

“सादगी और विचार हमेशा करते रहेंगे हमारा मार्गदर्शन”
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. मल्ल जी के जीवन और उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यद्यपि स्व. उदयभान मल्ल जी आज भौतिक रूप से हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनका सादगीपूर्ण जीवन, विचार और समाजसेवा के प्रति समर्पित कृतित्व सदैव नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कॉलेज परिवार, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026













