जिला कारागार जौनपुर में जिला अपराध निरोधक कमेटी ने मनाया रक्षाबंधन, बंदियों को बांधी गई राखी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के अपराध निरोधक कमेटी जौनपुर द्वारा जिला कारागार परिसर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अपराध निरोधक कमेटी जौनपुर द्वारा जिला कारागार परिसर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने आई बहनों का कमेटी द्वारा भावुक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

अभावग्रस्त बहनों को उपलब्ध कराई गई राखी और मिठाई

कमेटी द्वारा कारागार परिसर में सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान जिन बहनों के पास राखी और मिठाई उपलब्ध नहीं थी, उनके लिए कमेटी की ओर से नि:शुल्क व्यवस्था की गई। इसके बाद बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। कमेटी हर वर्ष कारागार में ऐसा कैंप लगाकर बंदियों के सुधार और कल्याण के लिए कार्य करती है।

वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए जेल आईजी डीआईजी जिला कारागार के जेलर, जौनपुर के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। दिनभर चले इस आयोजन के बाद शाम को सभी पदाधिकारियों, बंदियों और आगंतुक बहनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसके बाद एक संक्षिप्त सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रज्वलित सिंह, उप मंत्री शैलेंद्र सिंह, मंत्री धर्म नारायण, मीडिया प्रभारी इशरत हुसैन, तारिक अली खान, सचिव अखिलेश मौर्य, सचिव मनोज कुमार सेठ, राष्ट्रीय सचिव चंद्रावती निगम, प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा, जिलाध्यक्ष रेनू भारती, अंकित गौतम, अनीता शर्मा, अंतिमा शर्मा, सुचित्रा देवी, सावित्री शर्मा, डी.के. अग्रवाल, स्वदेश कुमार, ज्ञानेंद्र दुबे (एडवोकेट) तथा डॉ. ध्रुव राज मोगाचार्य सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.