मऊ में जमीन कब्जाने और पुलिस के दुर्व्यवहार का मामला: महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

मऊ

मऊ जनपद के भटकुआ पट्टी दयाराय निवासी आरती कुमारी ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन के समक्ष पेश होकर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा कराने और दक्षिण टोला थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के भटकुआ पट्टी दयाराय निवासी आरती कुमारी ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन के समक्ष पेश होकर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा कराने और दक्षिण टोला थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सहखातेदार पर कब्जा करने का आरोप

शिकायतकर्ता आरती कुमारी के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 217 और 218 की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने सहखातेदार रमाकान्त प्रसाद पर इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और निर्माण कार्य का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरती का कहना है कि यह मामला सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन, मऊ (वाद संख्या 2091/2023) में विचाराधीन है और इस पर कमीशन की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है।

पुलिस पर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप

आरती का आरोप है कि 19 और 20 सितंबर को भूमि विवाद को लेकर 112 नंबर पर कॉल करने के बाद, दक्षिण टोला थाने के दरोगा सहजाद खान और एक अन्य पुलिसकर्मी ने उन्हें व उनके भाई बृजेश कुमार को थाने बुलाया था। आरोप है कि थाने में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और निर्माण कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी का बयान

पीड़िता ने जिलाधिकारी से 112 की कॉल और पुलिस कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के व्यवहार की जांच कराने का अनुरोध किया है। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.