अनूपशहर के देव हॉस्पिटल में 30 अगस्त को लगेगा निशुल्क लीवर जांच शिविर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर: नगर के भारद्वाज कॉलोनी स्थित देव हॉस्पिटल में आगामी रविवार, 30 अगस्त को एक दिवसीय निशुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर: नगर के भारद्वाज कॉलोनी स्थित देव हॉस्पिटल में आगामी रविवार, 30 अगस्त को एक दिवसीय निशुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को आधुनिक तकनीकों से जांच की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

फाइब्रोस्कैन और अल्ट्रासाउंड की मिलेगी मुफ्त सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में आने वाले मरीजों की फाइब्रोस्कैन तकनीक के माध्यम से लीवर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही निशुल्क लीवर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह समस्त जांचें प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जगमोहन शर्मा की देखरेख में संपन्न होंगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर

30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा। देव हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में पहुंचकर अपनी नि:शुल्क जांच कराने और स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारी

स्थान: देव हॉस्पिटल, भारद्वाज कॉलोनी (ब्लॉक के पास), अनूपशहर

दिनांक: रविवार, 30 अगस्त 2026

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

प्रमुख सेवाएं: निशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच एवं निशुल्क लीवर अल्ट्रासाउंड

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.