बलरामपुर: एनएच-730 पर कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत से मातम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की अकाल मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक ही मोहल्ले के थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचपेड़वा क्षेत्र के टेढ़ी बाजार (मालीटोला) निवासी राजन सैनी उर्फ छोटू माली (25 वर्ष) और जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी देर रात किसी कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान रामनगर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजन सैनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खाई में पलटी कार, अस्पताल में दूसरे युवक ने तोड़ा दम

हादसे के बाद अनियंत्रित होकर क्रेटा कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की खबर जैसे ही टेढ़ी बाजार पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पचपेड़वा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की विधिक जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.