बुलंदशहर: बेटी के बराबर वजन का गंगाजल लेकर निकले पिता, अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अनोखी और श्रद्धा से भरी कांवड़ यात्रा देखने को मिली, जिसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अनोखी और श्रद्धा से भरी कांवड़ यात्रा देखने को मिली, जिसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक पिता अपनी 8 वर्षीय मासूम बेटी को कांवड़ के एक पलड़े में बैठाकर और दूसरे पलड़े में उसके बराबर वजन का गंगाजल रखकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं।

मूल रूप से खैर जनपद अलीगढ़ के रतनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके पहले से दो बेटे थे, लेकिन उनकी कोई बेटी नहीं थी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा, तो उसके 8 वर्ष की होने पर वे बेटी के वजन के बराबर गंगाजल लाकर शिवजी का जलाभिषेक करेंगे।

मनोवर की मन्नत पूरी होने पर उन्होंने अनूपशहर गंगाघाट से गंगाजल भरा और अपनी 8 वर्षीय बेटी पूजा को कांवड़ में बैठाकर अपने गांव रतनपुर स्थित शिव मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

मनोज कुमार की इस अनूठी भक्ति और संकल्प को देखकर राहगीर और ग्रामीण भी भावुक हो उठे। इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से समाज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का एक सशक्त और प्रेरक संदेश भी गया।

स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर बढ़ाया हौसला

दानपुर में कांवड़ यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ओमप्रकाश, मनोज, सुशील, यशपाल और लालू गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने मनोज कुमार के संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका स्वागत किया। इस अनोखे संकल्प से प्रेरित होकर प्रदीप कुमार, मोहन ठाकुर, नीरज ठाकुर, कृष्ण, अर्जुन, रोहित, उमेश, हेमंत और अंशु जैसे अन्य शिवभक्त भी उनके साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर गंतव्य की ओर बढ़ चले।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.