बुलंदशहर: शिकारपुर पुलिस की मानवीय पहल, सड़क पर बेहोश मिले कांवड़िया को दिया उपचार और भोजन, सुरक्षित शिविर पहुंचाया

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में जुटी बुलंदशहर की थाना शिकारपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक सराहनीय कार्य कर मानवीयता की मिसाल पेश की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में जुटी बुलंदशहर की थाना शिकारपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक सराहनीय कार्य कर मानवीयता की मिसाल पेश की। शिकारपुर-अनूपशहर मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे बेहोश पड़े एक कांवड़िया को न केवल तत्काल प्राथमिक उपचार और भोजन उपलब्ध कराया, बल्कि उसे सुरक्षित उसके साथियों तक भी पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, अनूपशहर से टप्पल जनपद अलीगढ़ की ओर जा रहा एक शिवभक्त अत्यधिक गर्मी, थकान और भूख के कारण सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षकओ शिकारपुर यज्ञदत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। बेहोश कांवड़िया पर नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे संभाला।

थाना प्रभारी ने तुरंत श्रद्धालु को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई और उसके लिए पानी, भोजन व फलों की व्यवस्था की। कुछ ही देर में प्राथमिक उपचार और खान-पान से कांवड़िया की हालत में सुधार आ गया। इसके बाद पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके साथियों से संपर्क साधा और कांवड़ समेत श्रद्धालु को निकटतम कांवड़ शिविर तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

शिकारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की कांवड़ियों और स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों से अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अनहोनी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस पिकेट से सहायता लें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.