मऊ: अनोखी साइकिल से सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे श्याम नारायण, ट्रैफिक पुलिस ने नया हेलमेट देकर किया सम्मानित

मऊ

मऊ शहर के गाजीपुर तिराहे पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनोखी साइकिल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। साधारण साइकिल को बाइक का लुक देकर और हेलमेट पहनकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे साइकिल सवार को ट्रैफिक पुलिस ने नया हेलमेट देकर सम्मानित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ शहर के गाजीपुर तिराहे पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनोखी साइकिल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। साधारण साइकिल को बाइक का लुक देकर और हेलमेट पहनकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे साइकिल सवार को ट्रैफिक पुलिस ने नया हेलमेट देकर सम्मानित किया।

मूल रूप से देवरिया निवासी श्याम नारायण पांडे, जो वर्तमान में मऊ में कार वॉशिंग का काम करते हैं, ने अपनी साइकिल में बाइक जैसी हेडलाइट, डिग्गी और साइड मिरर लगाए हैं। वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही साइकिल चलाते हैं ताकि लोग सड़क सुरक्षा और हेलमेट की उपयोगिता को समझ सकें।

गाजीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी एसएस पांडे की नजर श्याम नारायण के पुराने और क्षतिग्रस्त हेलमेट पर पड़ी। सड़क सुरक्षा के प्रति उनके जज्बे को देखते हुए यातायात प्रभारी ने अपनी टीम के साथ उन्हें नया हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया।

यातायात प्रभारी एसएस पांडे ने कहा कि श्याम नारायण का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने भी ट्रैफिक पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.