जौनपुर: विषैला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की इलाज के दौरान मौत; युवती का पोस्टमार्टम, युवक का बिना पीएम हुआ अंतिम संस्कार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में शादी की जिद पर जहरीला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में शादी की जिद पर जहरीला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं दूसरी ओर मृतक युवक का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मझलीपट्टी गांव निवासी सूरज (19) पुत्र घूरेराम अपनी प्रेमिका संध्या पुत्री रामभवन के घर कुसियाबहार पहुंचा था और शादी की बात करने लगा। परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों के बीच बात बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस से दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोमवार देर शाम उपचार के दौरान संध्या की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किए गए सूरज ने भी देर रात दम तोड़ दिया।

युवती की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि युवक के शव का बिना पुलिस कार्रवाई और पीएम के अंतिम संस्कार कर दिए जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.