जौनपुर
जौनपुर जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के दिदखोरा गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के दिदखोरा गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। निर्माण के महज तीन महीने के भीतर ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं और कई स्थानों पर डामर पूरी तरह गायब हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिदखोरा गांव में ईश नारायण यादव के चक से हरिजन बस्ती होते हुए कलापुर तक लगभग 1050 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। यही वजह है कि बारिश और सामान्य आवागमन में ही सड़क जर्जर होने लगी है। इसके अलावा, लगभग 100 मीटर हिस्से में सड़क की पटरियां तक नहीं बनाई गई हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीण संजय, राजेंद्र प्रसाद, नंदलाल, राजाराम, संतलाल और छटंकी समेत अन्य लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












