सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव हल्लौर में मंगलवार को इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का पर्व गहरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव हल्लौर में मंगलवार को इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का पर्व गहरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ‘अंजुमन गुलदस्ता मातम रजिस्टर’ और ‘फरोग मातम’ के बैनर तले एक विशाल मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव के विभिन्न रास्तों से होता हुआ डुमरियागंज-बस्ती हाईवे पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने पुरजोश नौहाखानी और मातम किया। इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने छुरी, कमा और तलवार से मातम कर अपनी अकीदत पेश की। जुलूस में ऊंट, दुलदुल की सवारी और शहीदों के शबीह ताबूत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
पूरे जुलूस के दौरान ‘या हुसैन’, ‘या अली’ और ‘या अब्बास’ की मातमी सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। श्रद्धालुओं ने सिर पर ताजिया रखकर कर्बला तक पहुंचाया, जहां ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।
सुरक्षा के दृष्टिगत डुमरियागंज समेत पांच थानों की पुलिस बल तैनात रही। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जुलूस की कड़ी निगरानी करती नजर आई।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












