सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में इमाम हुसैन के चेहल्लुम के अवसर पर ताजिया जुलूस का आयोजन पूरी अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ कस्बे में इमाम हुसैन अ.स. के चेहल्लुम के अवसर पर ताजिया जुलूस का आयोजन पूरी अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी स्थित रफीक चौक पर सोमवार शाम 7:30 बजे ताजिया रखकर फातेहा खानी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
रात 10 बजे ताजिया गश्त के लिए रवाना हुआ और रमजान गली के सामने मुख्य मार्ग पर अन्य ताजियों से मिला। इस दौरान ‘या हुसैन’ की मातमी सदाएं गूंजती रहीं। इसके बाद ताजिया पुनः रफीक चौक लाया गया, जहां देर रात तक मर्सिया ख्वानी का सिलसिला चलता रहा।
मंगलवार दोपहर 3 बजे ताजिया रफीक चौक से उठकर मुख्य मार्ग व पुराने तहसील रोड होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां नम आंखों से ताजिया सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया।
इस दौरान अल्ताफ हुसैन, एजाज अहमद, सहबे आलम, शहंशाह, समीउल्लाह, गुड्डू मुस्ताक अहमद (भोंपू कुरैशी), नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और श्याम सुंदर चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












