सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के ऐतिहासिक कस्बे हल्लौर में आगामी चेहल्लुम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ऐतिहासिक कस्बे हल्लौर में आगामी चेहल्लुम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने अधिकारियों के साथ जुलूस के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर संवेदनशील चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने जुलूस के रास्ते में आ रहे ढीले बिजली के तारों, जर्जर ढांचों और अतिक्रमण को तत्काल हटाने के आदेश दिए।
निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में एसडीएम ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पल-पल की गतिविधि और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम ने जुलूस के आयोजकों व स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर शांति व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भी पर्व को गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान तहसील व स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












