सिद्धार्थनगर: तीन तलाक आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, 30 दिन में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ढोल-नगाड़ों और माइक के साथ आरोपी के गांव पहुंची तथा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बर्डपुर-11 के ग्राम करीमपुर पहुंचकर मुनादी कराई और आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपी 30 दिनों के भीतर न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसकी चल और अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

यह मामला वर्ष 2025 का है। चिल्हिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता जुबेदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना की गई। बाद में उसके पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति निजाम अहमद अंसारी, सास और ससुर के खिलाफ बीएनएस, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

लगातार फरार चल रहे आरोपी निजाम अहमद अंसारी की गिरफ्तारी न होने पर सिविल जज/एफटीसी प्रथम की अदालत ने यह उद्घोषणा आदेश जारी किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.