महराजगंज
महराजगंज जनपद के मौसम में आ रहे बदलाव और लगातार हो रही बारिश के कारण जिला अस्पताल महराजगंज में मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मौसम में आ रहे बदलाव और लगातार हो रही बारिश के कारण जिला अस्पताल महराजगंज में मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन दिनों अस्पताल में सांप काटने, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनास ने बताया कि बारिश के चलते जलभराव और दूषित पानी के सेवन से पेट की बीमारियों व निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) के मामले बढ़े हैं। वहीं, खेतों और झाड़ियों में पानी भरने के कारण जहरीले जीवों के निकलने से सांप काटने की घटनाएं भी अधिक सामने आ रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में एंटी-वेनम और अन्य आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा मरीजों का तत्काल इलाज किया जा रहा है।
डॉ. अनास ने आम जनमानस से अपील की है कि वे पीने के लिए केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी इस्तेमाल करें तथा बासी भोजन से परहेज करें। साथ ही, उन्होंने सलाह दी है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय नष्ट न करें और मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल लाएं ताकि समय पर इलाज देकर जान बचाई जा सके।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












