महराजगंज: यातायात पुलिस का विशेष सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की जांच के साथ नियमों के पालन की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यातायात व स्थानीय पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यातायात व स्थानीय पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों तथा दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध स्थिति में घूम रहे वाहनों पर कड़ी नजर रखी गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों जैसे दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों और वाहन चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.