अनूपशहर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को सौंपा और मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
प्रमुख मांगें जिन पर अड़े हैं लेखपाल
लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट किया कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा से उनमें असंतोष है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं
स्थानांतरण व पदोन्नति: अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची और वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम व प्रमाण पत्र जल्द जारी किए जाएं।
भत्ते व अवमुक्ति: भत्तों में वृद्धि की जाए और भूलेख व अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को तुरंत अवमुक्त किया जाए।
बुनियादी सुविधाएं: ग्राम सचिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत आधारभूत सुविधाएं और भत्तों में बढ़ोतरी के साथ लेखपालों का रोस्टर लागू किया जाए।
5 अगस्त से अतिरिक्त प्रभार के बहिष्कार की चेतावनी
लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से प्रदेश भर के लेखपाल अपने मूल हलके में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हलके/बस्ते का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
बस्ते जमा करने का फैसला: अतिरिक्त हलके के सभी बस्ते संबंधित तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दिए जाएंगे।
ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी: मांगें न पूरी होने पर लेखपाल आगे ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने के लिए भी बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजन गुप्ता, सोनी, साबिर अली, अभिषेक कुमार, तरुण कुमार सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश शिक्षा और विकास के दावों के बीच एक बेहद डरावनी और लाचारी भरी तस्वीर सामने आई है। विदिशा जिले में स्कूली बच्चों को हर दिन मौत के मुहाने से होकर स्कूल जाना पड़ रहाबारिश के मौसम में उफनते स्टॉप डैम के तेज बहाव के बीच बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर छलांग लगाने को मजबूर हैं pic.twitter.com/Xe3pjMmmst
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












