महराजगंज: 16 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चौक पुलिस ने भेजा जेल

चौक

महराजगंज जनपद चौक थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद चौक थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 16 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया।

अभियान के तहत सेखुई से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और अवैध शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय और कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान की टीम ने ग्राम सेखुई स्थित शराब भट्टी के पास संदिग्धों की घेराबंदी की।

पकड़ा गया युवक राजेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र रामकवल, ग्राम मदनपुर (थाना निचलौल) का निवासी है।जमा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16 पाउच बंटी-बबली अवैध शराब बरामद की गई।

चौक पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मु.अ.सं. 134/2026 के अंतर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.