परतावल
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 07 अहिल्याबाई नगर देवीपुर)में वर्षों से बंद पड़ा रास्ता आखिरकार मंगलवार को खुल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 07 अहिल्याबाई नगर देवीपुर)में वर्षों से बंद पड़ा रास्ता आखिरकार मंगलवार को खुल गया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश यादव की सक्रिय पहल और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद प्रशासनिक निगरानी में अतिक्रमण हटाया गया, जिससे लंबे समय से बाधित आवागमन एक बार फिर सुचारु हो गया।
प्रशासनिक मौजूदगी में शांतिपूर्ण कार्रवाई
रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को ईओ अवनीश यादव की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
राजस्व टीम ने किया सीमांकन: हल्के के लेखपाल राकेश कुमार राव ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन और राजस्व से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विवाद का सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान निकलने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक नेसार खान, संपत्ति बाबू दीपक रावत, राजकुमार पाल, सफाई इंचार्ज आनंद गुप्ता सहित पूरी टीम और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे सार्वजनिक मार्गों, नालियों और सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। ईओ अवनीश यादव ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मध्य प्रदेश शिक्षा और विकास के दावों के बीच एक बेहद डरावनी और लाचारी भरी तस्वीर सामने आई है। विदिशा जिले में स्कूली बच्चों को हर दिन मौत के मुहाने से होकर स्कूल जाना पड़ रहाबारिश के मौसम में उफनते स्टॉप डैम के तेज बहाव के बीच बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर छलांग लगाने को मजबूर हैं pic.twitter.com/Xe3pjMmmst
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026













