महराजगंज: बाइक एजेंसी मालिक पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवा स्थित एस.के. मोटर्स में काम करने वाले एक कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवा स्थित एस.के. मोटर्स में काम करने वाले एक कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। एजेंसी मालिक की प्रताड़ना से परेशान पीड़ित कर्मचारी मंगलवार को रोते-बिलखते पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित दिनेश कन्नौजिया ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से एस.के. मोटर्स में निष्ठापूर्वक काम कर रहा है। घटना के दिन दफ्तर की मेज पर अचानक पानी गिर गया था। मेज पर गिरे पानी को साफ करने की बात को लेकर एजेंसी मालिक आपा खो बैठे और बहस शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि एजेंसी मालिक ने दिनेश के साथ जमकर मारपीट कर दी और उसे अपमानित किया।

घटना के बाद भयभीत और आहत पीड़ित दिनेश तुरंत एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई और रोते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर पीड़ित का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पूरी घटना बयां करते हुए बिलखता नजर आ रहा है। घटना के बाद से ही स्थानीय बाजार और व्यापारिक हलकों में इस दबंगई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.