जौनपुर
जौनपुर जनपद में शिया समुदाय द्वारा हर साल 20 सफर (इस्लामिक कैलेंडर का महीना) को मनाया जाने वाला ‘दरिया वाला चेहलुम’ आस्था और अज़ादारी की एक अनूठी मिसाल पेश करता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में शिया समुदाय द्वारा हर साल 20 सफर (इस्लामिक कैलेंडर का महीना) को मनाया जाने वाला ‘दरिया वाला चेहलुम’ आस्था और अज़ादारी की एक अनूठी मिसाल पेश करता है। जौनपुर की इस ऐतिहासिक और खास परंपरा के तहत ‘दरिया के अंदर जुलूस’ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
यह जुलूस मुख्य रूप से जौनपुर के अली घाट, मुफ़्ती मोहल्ला और गोमती नदी के तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरा। इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने (चेहलुम) के अवसर पर आयोजित इस जुलूस की सबसे बड़ी खासियत ‘जल में अज़ादारी’ है। अज़ादार और विभिन्न अंजुमनें विशेष अकीदत के साथ गोमती नदी के पानी में उतरकर कर्बला के शहीदों की याद में मातम और नौहाखानी करते हैं।
जौनपुर की इस पुरानी मज़हबी परंपरा की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस खास ‘दरिया वाले जुलूस’ को देखने और मजलिस-ओ-मातम में शामिल होने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के जिलों से भी अकीदतमंद भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं, जो इमाम हुसैन के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है।
#सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है। pic.twitter.com/1wr3aJoo1P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 4, 2026












