बुलंदशहर: ग्राम दौलतनगर में गंगाजल ला रहे कांवड़ियों के जत्थे का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में अनूपशहर से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे का ग्रामीणों द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में अनूपशहर से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे का ग्रामीणों द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गांव में विशेष सेवा शिविर आयोजित कर जलपान, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और “बोल बम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ कांवड़ियों का अभिनंदन किया। आतिथ्य और सुविधाओं से प्रसन्न कांवड़ियों ने ग्रामीणों का आभार जताया और जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ गए।

इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक बघेल, लाखन सिंह, साहब सिंह, मोहित लोधी, देवेंद्र लोधी, रामचंद्र और बदनामी मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा को अपनी सांस्कृतिक परंपरा और पुण्य का कार्य बताते हुए आगे भी इसे जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.