बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने टोल प्लाजा पर सौंपा ज्ञापन, रमाला थाना प्रभारी का किया स्वागत

बागपत

बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया और जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में एक संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया और जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में एक संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के पहले चरण में संगठन के पदाधिकारी टोल प्लाजा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेताओं ने जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

इसके बाद पदाधिकारियों ने रमाला थाना पहुंचकर नवनियुक्त थानाध्यक्ष विनोद कुमार (एसएचओ) को पुष्पगुच्छ भेंट कर व पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। किसान नेताओं ने थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसानों व आम जनता की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करने की उम्मीद जताई।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया ने दोहराया कि उनका संगठन किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा। कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.