महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोपलापुर मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोपलापुर मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त छह आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन और अन्य सामान बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला श्रद्धालु ने अपनी सोने की चेन चोरी होने की शिकायत फरेंदा थाने में दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में घटना का सफल अनावरण कर दिया।
पुलिस ने नामजद छह आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से शत-प्रतिशत बरामदगी की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फरेंदा पुलिस ने बताया कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर टहल रहे 50 वर्षीय किसान मुकेश सोलंकी की कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान पर लगातार तीन राउंड फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही pic.twitter.com/irwihlScUr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












