महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में रविवार को अमरूद तोड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में रविवार को अमरूद तोड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोस के बच्चे को अमरूद तोड़ने से मना करने पर हुई कहासुनी के दौरान एक महिला ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, धरमौली गांव निवासी 70 वर्षीय मुखलाल शर्मा रविवार दोपहर अपने घर पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोस का बच्चा उनके दरवाजे पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने लगा। मुखलाल शर्मा ने बच्चे को अमरूद तोड़ने से मना किया, जिस पर बच्चे की मां नाराज हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने लाठी से मुखलाल शर्मा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













