महराजगंज: परसामलिक पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 2 HP मोटर के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार

परसामलिक

महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 2 एचपी क्षमता का एक इलेक्ट्रिक पानी का मोटर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया।

BNS की धाराओं में दर्ज मामले में हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।

थाना परसामलिक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 82/26 (धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता – BNS) की विवेचना के क्रम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 सितंबर को प्रकाश में आए तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया क्रॉम्पटन  कंपनी का 2 एचपी इलेक्ट्रिक मोटर बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान

शिवकुमार शर्मा (21 वर्ष), निवासी महदेइया टोला पचडिहवा, थाना परसामलिक

कृष्णा साहनी (19 वर्ष), निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक

जितेंद्र कुमार (20 वर्ष), निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) सुभाष यादव, मुनायन यादव, आरक्षी (कांस्टेबल) बृजेश यादव, अंगद सिंह और जितेंद्र गुप्ता शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.