बुलंदशहर: पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग की पहल, ADM ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बुलंदशहर

फसल कटाई के आगामी सत्र के दृष्टिगत पराली एवं फसल अवशेषों के सुरक्षित व वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति अन्नदाताओं को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष पहल शुरू की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

फसल कटाई के आगामी सत्र के दृष्टिगत पराली एवं फसल अवशेषों के सुरक्षित व वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति अन्नदाताओं को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा जागरूकता प्रचार वाहन (एलईडी वैन) को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विकास खंडों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक बुलंदशहर, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रचार वाहन गांव-गांव भ्रमण कर किसानों को पराली व फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करेगा। इसके साथ ही वाहन के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्रों—जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर, स्ट्रॉ बेलर, और वेस्ट डीकंपोजर—के उपयोग की विधि तथा सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान फसल अवशेषों को खेत में ही मिलाकर जैविक खाद में तब्दील कर सकें।

अधिकारियों ने जनपद के किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे खेतों में पराली बिल्कुल न जलाएं। पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है और आम जनमानस के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है, बल्कि खेत की ऊपरी सतह में मौजूद मित्र कीट व सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की स्वाभाविक उर्वरा शक्ति घटती है। अधिकारियों ने किसानों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने और फसल अवशेषों का समुचित प्रबंधन कर मिट्टी की सेहत सुधारने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.