महराजगंज: सड़क हादसों पर लगाम लगाने को पुलिस का बड़ा एक्शन, 499 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच कर 263 पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने मौके पर ही 263 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए और चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

499 वाहनों की हुई जांच, 263 पर तत्काल लगे रिफ्लेक्टर

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस समन्वित अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 499 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान जिन 263 वाहनों में सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया, उन पर पुलिस ने मौके पर ही लाल और पीले रंग के उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगवाए, ताकि रात के अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहनों को वे दूर से ही साफ नजर आ सकें।

236 चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की सीख

जांच के साथ-साथ पुलिस ने 236 चालकों को रोककर जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि कृषि या ढुलाई कार्य में प्रयुक्त ट्रॉलियों पर बैकलाइट या रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात और कोहरे में पीछे से तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर हो जाती है, जो जानलेवा हादसों का बड़ा कारण बनती है। चालकों को अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाने, ओवरलोडिंग न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी गई।

जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में नागरिकों की सुरक्षा महराजगंज पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए यह चेकिंग व जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.