शाहगंज: स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण, समाज की एकजुटता और व्यापारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प

शाहगंज

जौनपुर जनपद के तहसील मुख्यालय स्थित शाहगंज में स्वर्णकार समाज (शाहगंज-जौनपुर) एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के तहसील मुख्यालय स्थित शाहगंज में स्वर्णकार समाज (शाहगंज-जौनपुर) एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज और व्यापार जगत से जुड़े सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर नवगठित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच से “जय नरहरी” और “सोनार एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश ओबीसी मोर्चा की ज्योति सोनी उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।

एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी समय की मांग

मुख्य अतिथि रवि सर्राफ एवं ज्योति सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी कर्मठता, अद्वितीय हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। समाज के समग्र उत्थान के लिए आपसी समन्वय और सामाजिक समरसता बेहद जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ ने समाज की दशा और दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक समाज को नीति-निर्माण और राजनीति में उचित भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने समाज के बंधुओं से राजनीतिक चेतना जाग्रत करने और संगठित होकर आगे आने का आह्वान किया।

जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकता में निहित होती है। यदि पूरा समाज अपने प्रतिनिधियों के पीछे मजबूती से खड़ा रहेगा, तो व्यापारियों व समाज के सामने आने वाली किसी भी समस्या का समाधान चुटकियों में संभव होगा।

स्वर्णकार समाज की नवगठित कार्यकारिणी
समारोह में स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई और पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली:

अध्यक्ष: सचिन कुमार वर्मा

महासचिव: चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार

कोषाध्यक्ष: अनुज सेठ

सचिव: रवि आर्य

उपाध्यक्ष: मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी एवं देवव्रत सेठ

मंत्री: उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ एवं सौरभ सेठ

सूचना मंत्री: सुजीत सोनी

मीडिया प्रभारी: प्रदीप वर्मा, राजकुमार सेठ (अस्क) एवं सौरभ आर्य

विधिक सलाहकार: एडवोकेट महेंद्र प्रताप वर्मा

सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नई टीम
इसी क्रम में सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भी व्यापारी हितों की रक्षा की शपथ ली:

अध्यक्ष: जन्मेजय सोनी

महासचिव: रितेश आर्य

कोषाध्यक्ष: अभिषेक सेठ

सचिव: साजन सेठ एवं तपन सोनी

उपाध्यक्ष: अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) एवं सुशील सेठ (बागी)

मंत्री: रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल एवं शौर्य सोनी

मीडिया प्रभारी: प्रदीप वर्मा एवं राजकुमार सेठ (अस्क)

विधिक सलाहकार: महेंद्र वर्मा

व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प

नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने समाज के सभी वर्गों का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सबको साथ लेकर चलेगी और किसी भी सदस्य अथवा व्यवसायी के उत्पीड़न या संकट के समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। वहीं सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारिक सुरक्षा, आपसी समन्वय और व्यापार विस्तार में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

समारोह में ये रहे उपस्थित

समारोह में प्रमुख रूप से सरिता सर्राफ (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय स्वर्णकार सेवा संस्थान), व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा (विधानसभा प्रभारी भदोही), संदीप सोनी (नगर पालिका प्रत्याशी जाफराबाद), अनुराग सेठ, महेंद्र सेठ (जिला प्रभारी), राजकुमार सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), विनोद सोनी (प्रदेश मंत्री), अनिल सोनी, गिरिजेश आर्य, एएसपी शाहगंज विनिश अंसारी, कोतवाली प्रभारी फरीदिया, राजेश मंत्री, अजीत सोनी (पत्रकार), धनंजय सोनी, सुजीत वर्मा (एडवोकेट/जिला मीडिया प्रभारी), अधिवक्ता वीरेंद्र सोनी सिंह, जवाहरलाल सेठ, छेदीलाल वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार/सभासद), लालचंद सेठ, अखिलेश सेठ, सूरज सेठ, विजय सेठ, राजेश सोनी, संजय वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा, अतुल सेठ, मोतीलाल सोनी, गया प्रसाद सोनी, शुभम सोनी, विजय सोनी, अरुण (पत्रकार), पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल, राहुल मोदनवाल, राजेंद्र प्रसाद सेठ, अजय सोनी, विपिन सोनी, रवि सोनी सहित भारी संख्या में स्वर्णकार बंधु एवं गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.