बलिया: निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दी भावभीनी विदाई

बलिया

बलिया जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।

समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ नवआगंतुक वर्तमान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), पुलिस अधीक्षक बलिया, सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा जनपद के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा, “निवर्तमान जिलाधिकारी महोदय के साथ लंबे समय तक जनहित, व्यापार जगत और उद्यमियों के हित में कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। जनपद के विकास और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में उनका जो सहयोग मिला, वह हम सभी की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा। बलिया में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्यों को जनपदवासी कभी नहीं भूलेंगे।

इस विदाई समारोह के दौरान प्रमुख रूप से अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता सहित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी, सम्मानित व्यापारी, उद्यमी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.