चलती कार में अचानक बिगड़ी तबीयत, अनियंत्रित होकर खेत में उतरी कार; अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजौली निवासी शफीकुरहमान खान उर्फ बिकाऊ महतो 50 वर्ष की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दुखद मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजौली निवासी शफीकुरहमान खान उर्फ बिकाऊ महतो 50 वर्ष की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दुखद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 बजे सफीकुरहमान अपनी टाटा टियागो कार (UP53FS5393) से ग्राम अमवा से पुरैना की ओर जा रहे थे। एस.बी.एम. इंटर कॉलेज पुरैना के पास अचानक गाड़ी चलाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई।

घटना की सूचना पर पहुंची श्यामदेऊरवा थाना पुलिस व परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले शफीकुरहमान के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस की तत्परता और परिजनों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.