नवगठित पंचायती राज स्वच्छता कर्मचारी संगठन ने डीपीआरओ से की शिष्टाचार मुलाकात

महराजगंज

महराजगंज 2 अगस्त पंचायती राज विभाग स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ.प्र. के नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 2 अगस्त पंचायती राज विभाग स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ.प्र. के नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त को संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी (संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी आदि) का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। नवगठन के उपरांत 2 अगस्त को संगठन के प्रतिनिधियों ने डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संवाद साधा।

मुलाकात के दौरान संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया और अपना औपचारिक परिचय दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संकल्प पर चर्चा की।

डीपीआरओ महोदया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और पंचायती राज व्यवस्था में स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.