महराजगंज: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, कार्यदायी संस्था पर FIR के आदेश, ₹4-4 लाख मुआवजा घोषित

महराजगंज

महराजगंज 2 अगस्त जनपद के थाना कोठीभार अंतर्गत मीराबाई नगर पोखरा टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 2 अगस्त जनपद के थाना कोठीभार अंतर्गत मीराबाई नगर पोखरा टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था ‘दीपक कंस्ट्रक्शन’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

रविवार को पोखरा टोला के चार बच्चे—नीतीश (14), रोहन (13), कृष्णा (15) और राजबीर (13) पोखरे में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से नीतीश, रोहन और कृष्णा डूब गए। चौथे बच्चे राजबीर ने तुरंत भागकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित बचे बच्चे की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही जनपद के सभी निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.