बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ बुलंदशहर द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर युवा मंडल कार्यालय नयाबास में भव्य रैली, संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ बुलंदशहर द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर युवा मंडल कार्यालय नयाबास में भव्य रैली, संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आपको बताते चले की इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश कुमार ने भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन जिला युवा अधिकारी (माय भारत) डॉ. सोनाली नेगी के निर्देशन और स्वयंसेवक विपिन के संचालन में संपन्न हुआ।
यह रैली नयाबांस स्याना स्थित युवा मंडल कार्यालय से शुरू होकर गांव व शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें विभिन्न युवा क्लबों, स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने “खुशहाल जीवन की एक युक्ति, सभी तरह के नशों से मुक्ति” जैसे नारों से जागरूक किया।
संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने नशा मुक्ति, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान सविता रानी (अध्यक्ष युवती मंडल), काजल, शिवानी, तानिया, कृष्ण कुमार, लवकुश, निशांत, विकास और शिवम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













