महराजगंज
महराजगंज जनपद के झनझनपुर से सिंदुरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कसमरिया गांव के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक अनियंत्रित सोनालिका ट्रैक्टर सड़क किनारे बने पुल से जा टकराया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के झनझनपुर से सिंदुरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कसमरिया गांव के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक अनियंत्रित सोनालिका ट्रैक्टर सड़क किनारे बने पुल से जा टकराया। आपको बताते चले की हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक की जान बच गई, लेकिन वह घबराकर ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर तुरंत फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति में जा रहा था। पुल के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे पुल से टकरा गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीण सोनू, बबलू, प्रदीप, ऋषिकेश व रंजीत ने बताया कि यदि उस समय कोई राहगीर वहां होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने और नियमित निगरानी की मांग उठाई है। फिलहाल किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












