महराजगंज: एजीएम विनोद कुमार शुक्ला ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज रेल यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज रेल यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

स्टेशन परिसर और सुविधाओं का किया बारीक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एजीएम विनोद कुमार शुक्ला ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय वेटिंग रूम टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया।

लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए एजीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यात्री सुविधाओं पर रेलवे का विशेष फोकस

रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों की कार्यप्रणाली और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। एजीएम का यह दौरा भी इसी पहल का एक हिस्सा है। स्थानीय यात्रियों ने एजीएम के इस निरीक्षण की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि स्टेशन की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.