हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर भव्य ‘PDA चौपाल’ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर भव्य ‘PDA चौपाल’ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पंचायत का आयोजन किया गया। सपा नेता पदम सिंह जाटव के संयोजन में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और महिलाओं ने भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर सीधा संवाद हुआ। ग्रामीणों ने गांव में नालियों की बदहाली, अनियंत्रित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों तथा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सपा कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें सड़क से लेकर सदन तक उठाने का भरोसा दिलाया।
वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर PDA समाज के अधिकारों, आरक्षण व रोजगार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय और बदलाव की कुंजी केवल PDA की एकजुटता है। चौपाल में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












