महराजगंज: निचलौल क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर व महिला चौकी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

निचलौल

महराजगंज जनपद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने, अपराध नियंत्रण की समीक्षा तथा थाना स्तरीय कार्यप्रणाली का जायजा लेने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल द्वारा मंगलवार 22 सितंबर को थाना निचलौल एवं महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने, अपराध नियंत्रण की समीक्षा तथा थाना स्तरीय कार्यप्रणाली का जायजा लेने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल द्वारा मंगलवार 22 सितंबर को थाना निचलौल एवं महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, पुलिस बैरक, कंप्यूटर कक्ष और भोजनालय (मेस) का गहनता से मुआयना किया। उन्होंने मालखाने में रखे अभिलेखों, शस्त्रागार और विभिन्न मुकदमों से संबंधित लंबित मालों के रख-रखाव की स्थिति जांची। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर तथा आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर अभिलेखों को अद्यतन व त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।

महिला चौकी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया। सीओ ने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित और फरियादी के साथ शालीनता से पेश आया जाए और उनकी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर, बैरक एवं मेस में स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन करते हुए पुलिसकर्मियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त पुलिस बल को मुस्तैदी से रात्रि गश्त करने, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग तेज करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाने के कड़े निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.