फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा किराना सामान से भरा ट्रक, चालक घायल

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत उपैड़ा फ्लाईओवर के समीप मंगलवार तड़के किराना सामग्री से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत उपैड़ा फ्लाईओवर के समीप मंगलवार तड़के किराना सामग्री से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, ट्रक पिलखुवा से किराना का सामान लादकर मुरादाबाद जा रहा था। उपैड़ा फ्लाईओवर के पास चालक का संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में निवाजीपुरा (हापुड़) निवासी चालक दानिश पुत्र शकील को हल्की चोटें आईं। सूचना पर एनएच-9 (हाइवे-5) पर तैनात बाबूगढ़ पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी महेंद्र कुमार (निवासी शिवाय, धौलाना) को घटना की सूचना दे दी गई है। यातायात बाधित होने से बचाने के लिए क्रेन की सहायता से ट्रक को मार्ग से हटाकर किनारे कराया गया तथा सामान को अन्य वाहन में स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.