पिलखुवा के जटपुरा में घर में आग लगाने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में घरेलू विवाद के दौरान एक मकान में तोड़फोड़ करने व आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में घरेलू विवाद के दौरान एक मकान में तोड़फोड़ करने व आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी सोनिका पत्नी नितिन कुमार ने अपने ससुर पर घर में घुसकर आगजनी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बीते सोमवार (21 सितंबर) की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त किया और फिर आग लगा दी, जिससे घर का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। सोनिका ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.