सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का 24 सितंबर को बलिया आगमन, होगा भव्य स्वागत

बलिया

जनपद बलिया के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का पदभार ग्रहण करने के बाद 24 सितंबर 2026 को जनपद में प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का पदभार ग्रहण करने के बाद 24 सितंबर 2026 को जनपद में प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि प्रातः 9 बजे नदौली बॉर्डर (रसड़ा) पर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्वागत यात्रा आजाद चौराहा (रसड़ा), चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली और बहेरी होते हुए चित्तू पाण्डेय चौराहा (बलिया) पहुंचेगी।

दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा, जहाँ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके पश्चात वे बांसडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। सुशील पाण्डेय ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.